Search

 
 
 

Ranchi : NDA विधायक दल की बैठक में परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित करने पर हुआ मंथन

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी.
 
  • कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में 

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी. 

 

एनडीए घटक दल के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और अपने प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं. NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित है. उन्होंने बताया कि कई विधायक नए भी हैं इसलिए कैसे मतदान करना है, कितने बजे जाना है, इस पर भी चर्चा हुई. 

 

श्री जयसवाल ने कहा कि भाजपा के जो विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने पार्टी को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी. वे सभी विधायक किसी अति आवश्यक कार्य से ही अनुपस्थित हैं. इसमें विपक्ष को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. जिनके घर शीशे के होते हैं, चिंता उन्हें ही ज्यादा होती है, यही हाल विपक्ष का है. कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में है. 

 

एक सवाल के जवाब में मुख्य सचेतक ने कहा कि परिमल नाथवानी निर्दलीय प्रत्याशी हैं, सभी 81 विधायक उनके लिए वोटर हैं. सभी दल से वे संपर्क कर रहे हैं. उनके काम पर सभी को भरोसा है. पहले भी दो बार सांसद रह चुके हैं. 18 तारीख को सभी विधायक अपने स्वविवेक से एवं अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और परिमल नाथवानी तीसरी बार विजय हासिल करेंगे.

 

बैठक में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा,  अमित यादव, देवेंद्र कुंवर,, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही