Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News:भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

जुलाई महीने में होने वाले  श्री जगन्नाथ रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सियरकोनी स्थित बैद्यनाथ नगर में रथयात्रा प्रबंधन समिति की एक वृहद बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: जुलाई महीने में होने वाले  श्री जगन्नाथ रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सियरकोनी स्थित बैद्यनाथ नगर में रथयात्रा प्रबंधन समिति की एक वृहद बैठक आयोजित की गई. बैठक में चौपारण, इटखोरी, मयूरहंड और बरही क्षेत्र से पहुंचे लगभग पांच सौ प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमियों ने भाग लिया. इस दौरान आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

 


बैठक में उपस्थित चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि रथयात्रा अब हजारीबाग और चतरा जिले के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक आयोजन बन चुकी है. उन्होंने कहा कि पहले वर्ष से ही उनका सहयोग इस आयोजन के साथ जुड़ा रहा है और आगे भी बना रहेगा.

 


बैठक को प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, गुरुदेव गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान एवं सहदेव यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया. सभी वक्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहयोग और सहभागिता पर बल दिया.

 


सियरकोनी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाड़ी बिगहा तक निकलने वाली रथयात्रा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह का केंद्र रहती है. आयोजकों के अनुसार इस वर्ष रथयात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने चौथी श्री जगन्नाथ रथयात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही