Hazaribagh: हजारीबाग में हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव के साथ मीडिया संवाद कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देश के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई.
पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं. गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर करोड़ों लोगों को आवास, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है.
देश के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, एयरपोर्ट, वंदे भारत ट्रेनों, डिजिटल कनेक्टिविटी तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया गया है. भारत आज दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है.
वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका तथा विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर देश का प्रभावी नेतृत्व भारत की नई पहचान बना है.
मीडिया संवाद के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकसित भारत के संकल्प तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही, सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा उनके लाभ को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया.
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों ने नए भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी है. विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है. इस अवसर पर जिला महामंत्री जय नारायण कुशवाहा,भाजपा नेता आनंद देव सिहं, दिनेश सिंह राठौड़, रेणुका साहू, जिला उपाध्यक्ष श्री कुणाल दुबे साहित्य कई गणमान्य व भाजपा के नेता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment