Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baidyanath Dham: देवघर के लिए 10 से 25 अगस्त तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

श्रावणी मेला के दौरान देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी. ये ट्रेनें 10, 11, 17, 18, 24 और 25 अगस्त 2026 को चलेंगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: श्रावणी मेला के दौरान देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी. ये ट्रेनें 10, 11, 17, 18, 24 और 25 अगस्त 2026 को चलेंगी.

 

जसीडीह-बासुकीनाथ स्पेशल

ट्रेन संख्या 03562 जसीडीह से 10, 17 और 24 अगस्त को दोपहर 2:55 बजे खुलेगी और शाम 4:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी. रास्ते में यह देवघर, मोहनपुर और घोरमारा स्टेशन पर रुकेगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बासुकीनाथ-पटना स्पेशल

ट्रेन संख्या 03563 बासुकीनाथ से 10, 17 और 24 अगस्त को शाम 4:45 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 1 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03564 पटना से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 1:20 बजे चलेगी और सुबह 9 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी. दोनों तरफ यह ट्रेन घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशन पर रुकेगी.

 

बासुकीनाथ-पटना स्पेशल

ट्रेन संख्या 03565 बासुकीनाथ से 11, 18 और 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और रात 8 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन घोरमारा, मोहनपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशन पर रुकेगी.

 

पटना-जसीडीह स्पेशल

ट्रेन संख्या 03566 पटना से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 8:25 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 2:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी. रास्ते में सिमुलतला स्टेशन पर इसका ठहराव होगा.

 

मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल

ट्रेन संख्या 03567 मधुपुर से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 1 बजे चलेगी और दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03568 नरकटियागंज से इन्हीं तारीखों को दोपहर 1:25 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 2:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. दोनों तरफ यह ट्रेन जसीडीह और सिमुलतला स्टेशन पर रुकेगी.

 

पूर्व रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेला के दौरान देवघर और बासुकीनाथ जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है. अतिरिक्त ट्रेनों से भीड़ को संभालने और यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही