Search

 
 
 

झारखंड में 12 अगस्त तक रहेगा बारिश का असर, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में रविवार से एक बार फिर मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
 

Ranchi : झारखंड में रविवार से एक बार फिर मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.


देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम और मध्य झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.


शनिवार को भी कई जिलों में हुई बारिश

शनिवार को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई. जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 52.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. रांची में 7.4 मिमी, डाल्टनगंज में 13.6 मिमी, चाईबासा में 9.4 मिमी और बोकारो में 3.6 मिमी बारिश हुई. खूंटी में 19 मिमी और लातेहार में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा.


10 से 12 अगस्त तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 अगस्त तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.


10 अगस्त को दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 11 और 12 अगस्त को भी कई जगहों पर गरज, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 और 14 अगस्त को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है.


रांची में 12 अगस्त तक बारिश का असर

राजधानी रांची में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा. 12 अगस्त तक दिन में एक से अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 13 और 14 अगस्त को भी बारिश हो सकती है.


झारखंड में अब तक 21 फीसदी कम बारिश

झारखंड में इस मानसून अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है. राज्य में औसतन 465.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 590.8 मिमी होनी चाहिए थी.


चतरा में सामान्य से 55 फीसदी और गोड्डा में 57 फीसदी कम बारिश हुई है. देवघर में 46 फीसदी, गिरिडीह में 41 फीसदी और कोडरमा में 43 फीसदी बारिश की कमी है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. रांची और साहिबगंज में बारिश की कमी करीब 8 फीसदी रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही