Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव: बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी को मिला जीत का प्रमाण पत्र

राज्यसभा चुनाव में झारखंड से बैद्यनाथ राम और नाथवाणी परिमल को निर्वाचित घोषित किया गया.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव में झारखंड से बैद्यनाथ राम और नाथवाणी परिमल को निर्वाचित घोषित किया गया. इस चुनाव में कांग्रेस ने प्रणव झा और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया था. वहीं परिमल नाथवाणी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे. 18 जून को हुए मतदान के दौरान सभी उम्मीदवार, पार्टी एजेंट, पोलिंग एजेंट तथा इलेक्शन एजेंट उपस्थित रहे. 

 

इस चुनाव में कुल 81 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद उसी स्थल पर मतगणना की गई. मतगणना के समय भी सभी उम्मीदवार, काउंटिंग एजेंट और इलेक्शन एजेंट मौजूद रहे.

 

मतों की गणना में 78 मत वैध पाए गए, जबकि 3 मत रद्द कर दिए गए. वैध मतों में प्रणव झा को 20 मत अर्थात 2000 मत मूल्य, बैद्यनाथ राम को 30 मत अर्थात 3000 मत मूल्य तथा नाथवाणी परिमल को 28 मत अर्थात 2800 मत मूल्य प्राप्त हुए.

 

काउंटिंग के बाद बैद्यनाथ राम तथा नाथवाणी परिमल को निर्वाचित घोषित किया गया. जीत के बाद दोनों उम्मीदवारों को निर्वाचन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही