Ranchi: राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. सीएम हेमंत ने बैद्यनाथ राम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे राज्यसभा में झारखंड के हक, अधिकार, स्वाभिमान और वंचित-शोषित समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे.

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, जनहित और झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी बैद्यनाथ राम को शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment