Search

 
 
 

तमाड़ में महिला की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

तमाड़ थाना क्षेत्र की तालाडीह मानकीडीह निवासी महिला एतवारी कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी सोनाराम लोहरा, अमित लोहरा और लक्षीचरण मुंडा की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने खारिज कर दी.
 
रांची सिविल कोर्ट, Ranchi Civil Court

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र की तालाडीह मानकीडीह निवासी महिला एतवारी कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी सोनाराम लोहरा, अमित लोहरा और लक्षीचरण मुंडा की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने खारिज कर दी.

 


दरअसल यह मामला फरवरी माह का है. महिला की हत्या गोली मारकर की गई थी और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए घर में आग लगा दी गई थी. इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला की मौत आग से झुलसने से हुई थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की पुष्टि आग से नहीं बल्कि गोली लगने से होने की पुष्टि हुई थी.

 


जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से घर में आग लगा दी थी. आरोपियों ने घटना को हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की थी. बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही