Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Ranchi : पोक्सो की विशेष अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले के तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी. जिनकी जमानत याचिका खारिज हुई उनमें आकाश उरांव, मान सिंह मुंडा और अंकित उरांव शामिल है. उक्त तीनों आरोपी 13 अक्तूबर 2025 से जेल में है.

पीड़िता ने अपने बयान में इन सभी आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने की पुष्टि की है. मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी यौन संबंध बनाए जाने में जबरदस्ती के संकेत मिले है. हालांकि अभी डीएनए प्रोफाइलिंग संबंधी जांच रिपोर्ट लंबित है.

दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला रातू थाना क्षेत्र का है. मामले में अदालत ने ट्रायल को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. साथ ही शेष बचे गवाहों की गवाही जल्द करने की बात भी कही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही