Search

 
 
 

Hazaribag News : IPL सट्टा का धंधा, तीन धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा, फिर छोड़ा

Hazaribag : हजारीबाग में अवैध तरीके से लॉटरी का कारोबार चल रहा है. लगातार हजारीबाग पुलिस पर लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं, लोग खुलकर हजारीबाग पुलिस की संलिप्तता भी बता रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिसने हजारीबाग पुलिस को उघाड़ (एक्सपोज) कर दिया है. साथ ही नए नवेले एसपी को लेकर भी तरह-तरह की बातें शुरू हो गई है.
 

Hazaribag : हजारीबाग में अवैध तरीके से IPL सट्टा का कारोबार चल रहा है. लगातार हजारीबाग पुलिस पर लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं, लोग खुलकर हजारीबाग पुलिस की संलिप्तता भी बता रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिसने हजारीबाग पुलिस को उघाड़ (एक्सपोज) कर दिया है. साथ ही नए नवेले एसपी को लेकर भी तरह-तरह की बातें शुरू हो गई है.
 

 

सूचना के मुताबिक स्कॉरपियो पर सवार पुलिस वालों ने IPL सट्टा का कारोबार करने वाले तीन युवकों को पकड़ा. जिनमें दो का नाम सूरज और शशि है. तीनों को हजारीबाग स्टेशन के पास से उठाया गया. तीनों को हजारीबाग-चतरा रोड के एक थाना में रखा गया. उनसे पूछताछ की गई. कुछ पढ़ाया गया, फिर कुछ लिखवाया गया. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि शनिवार को तीनों को छोड़ दिया गया. पुलिस वाले भी इस घटना से हतप्रभ हैं.
 

तीनों को छोड़ने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पहली अगर पुलिय को मैनेज कर सट्टा का कारोबार किया जा रहा था तो फिर धंधे में शामिल तीन युवकों को उठाया क्यों गया? और दूसरी यह कि अगर उठाया गया तो फिर कार्रवाई करने के बजाय छोड़ क्यों दिया गया? किसी तरह की डील की बात भी चर्चा में है. चर्चा में एक नंबर भी है और वह है 25. यह 25 क्या है इसे डिकोड करना मुश्किल काम नहीं है. 
 

हजारीबाग इन दिनों ऐसे भी चर्चा में है. चार नाम बाजार में हैं, जिनके कॉल हर तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों के पास आ रहे हैं. उनके नाम हैं- कबीर, इकबाल, रंजन व मनीष. सभी खुद को साहेब का आदमी बताते है. कई धंधेबाजों से नजराने के नाम पर वसूली भी कर चुके है. पर धंधा चालू नहीं हो पा रहा है. लेकिन चुरचू में संदीप और प्रभात का सिक्का चलने की सूचना है. वैसे ये चारो नाम फर्जी हैं. असली नाम कुछ और है. हजारीबाग के लोगों ने इन नामों को साहेब के पदार्पण के बाद ही जाना है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही