Ranchi News: जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले के दो आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को अदालत से राहत नहीं मिली. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी.
बता दें कि दिलीप ने 18 सितंबर को और राजन कुमार ने 23 सितंबर को जमानत याचिका दाखिल की थी. दिलीप कुमार पासवान मूल रूप से बिहार के जमुई के खैरा का रहने वाला है जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के नवकाडिया थाना क्षेत्र के केंदा स्थित ईस्ट केंदा कॉलोनी में रहता था. जिसको सीआईडी ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें:
सीआईडी ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. सीआईडी ने छानबीन में पाया है कि दिलीप कुमार पासवान ने चार-पांच छात्रों को बंगाल के आसनसोल के एक होटल में प्रश्न और उत्तर रटवाया था. वैसे अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हुए थे. प्रश्न और उत्तर रटवाने के एवज में दिलीप ने अभ्यर्थियों से मोटी रकम की वसूली की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

