Search

 
 
 

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर, दिल्ली पहुंचे

Lagatar Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए बालेन शाह का मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है. इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाक़ात होनी है.
 
भारत दौरे पर नेपाल पीएम

Lagatar Desk: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए बालेन शाह का मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है. इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाक़ात होनी है.

इसे भी पढ़ें:

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को लेकर कहा था, "यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय यात्राओं की परंपरा को आगे बढ़ाती है. यह भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को भी दिखाती है."

 

खबरों के मुताबिक सोमवार को होने वाली बैठक में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, संपर्क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना प्रमुख मुद्दे रहने की संभावना है.

 

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाई देने के लिए राजनीतिक दिशा तय करने में मददगार साबित होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही