Search

 
 
 

युवा बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी ने दी बधाई

बालेन्द्र शाह ने 12 बज कर 34 मिनट पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह की खासियत यह रही कि इस दौरान सात शंख फूंके गये. 108 लोगों (बटुकों) ने स्वस्ति शांति का पाठ किया, साथ ही 16 बौद्ध भिक्षुओं ने अष्टमंगल का पाठ किया.
 

Kathmandu : बालेन्द्र शाह ने आज शुक्रवार, रामनवमी के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में उन्हें प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

 

 

 

बालेन्द्र शाह ने 12 बज कर 34 मिनट पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह की खासियत यह रही कि इस दौरान सात शंख फूंके गये. 108 लोगों (बटुकों) ने स्वस्ति शांति का पाठ किया, साथ ही 16 बौद्ध भिक्षुओं ने अष्टमंगल का पाठ किया.

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री शाह को नेपाल का पीएम बनने पर बधाई दी है, मोदी ने एक्स पर एक संदेश में कहा, नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई.

 

मोदी ने लिखा कि आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताये गये भरोसे को दर्शाती है. मैं दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं.

 

अहम बात यह है कि बालेन्द्र शाह रैपर से राजनेता बने हैं. महज चार साल में ही उन्होंने नेपाल की राजनीति के पहले पायदान से शीर्ष पायदान तक का सफर पूरा कर लिया.

 

 जान लें कि राजनीति में शून्य से अपनी शुरूआत करने वाले बालेन्द्र शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गये हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही