Search

सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की खबरों को नकारा, अफवाह बताया, कहा, पैनिक न हों

New Delhi : पश्चिम एशिया संकट के कारण पूरी दुनिया में आपाधापी मची हुई है. भारत भी इससे अछूता नहीं है.  देश गैस-तेल कमी की अफवाह फैलने के कारण देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है.

 

 

 

रसोई गैस की कमी की भी खबरें फैल गयी हैं.इतना ही नहीं.सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैकि सरकार कोरोना जैसा देशव्यापी लॉकडाउन लगा सकती है. इन खबरों के कारण कई लोगों में डर समा गया है.

 

इस बात की गंभीरता को देखते हुए  केंद्र सरकार आगे आयी है. सरकार ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है.  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने आज शुक्रवार को स्पष्ट रूप से लॉकडाउन की खबरों को पूरी तरह गलत करार दिया.

 

हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, केंद्र सरकार ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार नहीं कर रही. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में शांत रहें, ज़िम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें.

 

इस क्रम में संसद भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं. लोगों को इस तरह की खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.  

 

किरण रिजिजू ने कहा कि  सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर सेएक्साइज ड्यूटी घटा दी है, ताकि आम जनता को राहत दी जा सके. रिजिजू ने याद दिलाया कि सरकार की तरफ से कहा गया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं. लोगों को सलाह दी गयी है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत से ज़्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp