Lagatar Desk: बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना के 25 जवानों की मौत की खबर है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान आर्मी के जवानों को फिर से निशाना बनाया. अलगाववादी सशस्त्र गुट के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के जियारत क्रास और सुराब के हाजिका इलाके में हमला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में पाकिस्तान के 25 जवानों की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:
जियारत क्रास के आसपास एक हफ्ते के भीतर यह तीसरा बडा हमला है. अलगाववादी सशस्त्र गुट बलूच लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर दोनों हमले की जिम्मेदारी ली है और अपने अटैक जारी रखने का दावा किया है.
बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक जियारत क्रास हमला उसके फतह स्क्वाड ने किया, जिसमें पाक आर्की के हथियार छीन लिए गए. सुराब में एक अलग हमले में 7 और सुरक्षाकर्मी मारे गए. यहां बीएलए के स्पेशल टैक्टिकल स्क्वायड ने पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाने के लिए रिमोट कंट्रोल्ड धमाके में विस्फोटक से लदी गाड़ी का इस्तेमाल किया.
बीएलए के हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान भी कई जगहों पर गोलीबारी होने की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है.
बीएलए ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों के खिलाफ उसका अभियान जारी रहेगा और पाक आर्मी को प्रांत से बाहर निकाला जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

