Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (Md Wasi) : बंदगांव में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित दो दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रम सह फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटर में टॉप किए गए आदिवासी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-even-in-the-age-of-online-people-keep-waiting-for-rakhi-waiting-for-the-postman/">जमशेदपुर:

ऑनलाइन के युग में भी लोगों को राखी के लिये रहता है डाकिया का इंतजार
[caption id="attachment_385341" align="aligncenter" width="533"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bandgaon-2.jpeg"

alt="" width="533" height="355" /> फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम[/caption]

फुटबॉल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने लिया हिस्सा

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नीयरन हेरेंज, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य जस्फीन हमसाय, समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडु, विजय दिग्गी, बुधवा मुंडा एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जोदोराय मुंडारी उपस्थित थे. इस मौके पर फुटबॉल खेल का भी आयोजन किया गया. जिसमें 24 टीम ने हिस्सा लिया. प्रथम पुरस्कार प्रभात तारा स्कूल धुर्वा रांची एवं दूसरे पुरुस्कार आदर्श क्लब लूंबई को दिया गया. सभी विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-meritorious-students-honored-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

परंपरा को बढ़ावा देना जरूरी : नीयरन

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडु ने दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीयरन हेरेंज ने कहा कि आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने एवं अपनी परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए. उन्होंने कहा हमें अपने बच्चे को विरासत में अपनी संस्कृति को देना है व अपनी भाषा, सभ्यता, संस्कृति को जीवित रखना है. इसे भी पढ़ें : टाटा-पटमदा">https://lagatar.in/one-killed-five-injured-in-road-accident-near-bamni-on-tata-patmada-main-road/">टाटा-पटमदा

मुख्य मार्ग पर बामनी के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय महासभा के केंद्रीय सचिव संजय होरो, अनु प्रिया सोय, जोसेफ हमसाय, याकूब चंपिया, सुनील हपतगाड़ा, अशीशन हपतगड़ा, नयन मुंडरी , एतवा पहान,जोहान मुंडरी,कालीचरण पूर्ति,जेवियर हमसाय,दुर्गा बोदरा, मंगलसिंह मुंडरी,सुखराम मुंडू, कोवारि मुंडरी समेत काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही