Search

 
 
 

बांग्लादेश : तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी की प्रचंड जीत, पीएम मोदी ने बधाई दी

बांग्लादेश में कल गुरुवार को लिए वोट डाले गये थे. शाम को ही मतगणना शुरू कर दी गयी थी. खबर है कि रहमान की पार्टी(बीएनपी) वाले अलायंस ने 209 सीटें जीतकर 300 सदस्यों वाले जातीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है. जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं।
 

New Delhi : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को मात देते हुए प्रचंड जीत हासिल की है. भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को  जीत की बधाई दी है.

 

 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने संदेश में बीएनपी की जीत को बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास करार दिया है. 


उन्होंने लिखा कि संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के भरोसे को दर्शाती है. लिखा कि  भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा.  


बता दें कि शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन के बाद उन्होंने वहां से पलायन कर भारत की शरण ली है. उनके सत्ता से हटाने के बाद यह बांग्लादेश में पहला बड़ा आम चुनाव था.


जानकारों का कहना है कि 17 साल के वनवास के बाद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान की पार्टी(बीएनपी) की सत्ता में वापसी दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए एक बड़ा निर्णायक मोड़ साबित होगी.


बांग्लादेश में कल गुरुवार को लिए वोट डाले गये थे. शाम को ही मतगणना शुरू कर दी गयी थी. खबर है कि रहमान की पार्टी(बीएनपी) वाले अलायंस ने 209 सीटें जीतकर 300 सदस्यों वाले जातीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है. जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं।  


इसके साथ ही बीएनपी ने चुनाव में जीत के बाद देशवासियों को बधाई दी है. साथ ही समर्थकों से कहा है कि वे जश्न न मनाये. कहा कि विजय उत्सव मनाने के बजाय कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ  देश भर में शुक्रवार की नमाज़ अदा करें और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें.  

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही