Search

 
 
 

मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता, ट्रंप के बयान वाले वीडियो पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का भरोसा दिया है. व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पीएम  मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया था. फिर कहा था कि पीएम  मोदी ट्रंप से प्यार करते हैं. हालांकि उस समय ट्रंप ने सेकंड भर रुककर सोचा और तुरंत कहा, प्यार शब्द को अलग तरह से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि वह पीएम  मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहते.
 

New Delhi : पीएम  मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस चर्चित बयान के फिर से वायरल किये जाने को लेकर विदेश मंत्रालय ने आज गुरुवार को कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी.

 

 

दरअसल ट्रंप ने पिछले साल अक्टूबर में कुछ इस तरह की बात अपने बयान के बीच कही थी. उस समय भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर US-भारत के रिश्तों में तल्खी थी.  


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उसने पीएम मोदी के राजनीतिक करियर पर डोनाल्ड ट्रंप के कमेंट वाला वीडियो नहीं देखा है. इसी क्रम में कहा कि मंत्रालय  इस मामले में उचित कार्र्वाई करेगा. विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ट्रंप के कमेंट के बारे में पूछे गये सवाल पर बोल रहे थे.

  
इस पर श्री जायसवाल ने कहा, मैंने वीडियो नहीं देखा है. कहा कि अगर ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम उस पर सही एक्शन लेंगे.
 
 
बात करते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान की,तो उन्होंने 15 अक्टूबर, 2025 को यह बात कही थी. हालांकि ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी.


ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का भरोसा दिया है. व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पीएम  मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया था. श्री मोदी को समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला नेता बताया.


फिर कहा था कि पीएम  मोदी ट्रंप से प्यार करते हैं. हालांकि उस समय ट्रंप ने सेकंड भर रुककर सोचा और तुरंत कहा, प्यार शब्द को अलग तरह से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि वह पीएम  मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहते.  


मैं नहीं चाहता कि आप प्यार शब्द को अलग तरह से लें. मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता, ट्रंप ने हंसते हुए यह कहा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही