Search

राहुल गांधी ने कहा, FIR हो, मुकदमा हो या Privilege प्रस्ताव आये, वे किसानों के लिए लड़ेंगे

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, अन्नदाताओं के हित से किसान विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे.  बता दें कि लोकसभा में  राहुल गांधी के खिलाफ सरकार आज विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लानेवाली थी. हालांकि बाद में यू टर्न लेते हुए सरकार ने यह विचार त्याग दिया.
 
 New Delhi  :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चाहे उन पर FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाया जाये, वे किसानों के लिए लड़ेंगे. उन्होंने आज गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि  जो भी ट्रेड डील(US) किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है.

 राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, अन्नदाताओं के हित से किसान विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे.  बता दें कि लोकसभा में  राहुल गांधी के खिलाफ सरकार आज विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लानेवाली थी. हालांकि बाद में यू टर्न लेते हुए सरकार ने यह विचार त्याग दिया.  

इस संबंध में जब पत्रकारों ने आज संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से सवाल पूछा तो पत्रकारों के सवाल का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी उन्हीं पर बरस पड़े. कहा कि क्या आज आपको यही कोड वर्ड दिया गया है?  कल कोड वर्ड ऑथेंटिकेट’ था?

राहुल गांधी ने कहा, थोड़ा अपना काम किया करो भाई. अब जो मैंने कहा है, वही चलाइए. राहुल गांधी ने मीडिया पर भाजपा के निर्देशों का पालन करने का आरोप लगाया.कहा कि यह  देश के हित में नहीं है

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही