Search

 
 
 

11 सितंबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल, शुक्रवार को बंद रहेंगे सरकारी बैंक

Bokaro News: कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों के समाधान तथा पूर्व में हुए समझौतों को लागू किए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है.
 
बंद रहेंगे बैंक

Bokaro News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

झारखंड में भी विभिन्न प्रमुख बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे. इसके चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है. 12 सितंबर को दूसरा शनिवार पड़ रहा है, इस दिन बैंकों में छुट्टी रहती है. बैंक अब 14 सितंबर को खुलेंगे.
 

यूएफबीयू ने कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने तथा पूर्व में हुए समझौतों को प्रभावी रूप से लागू नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया है.

 

यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों के समाधान तथा पूर्व में हुए समझौतों को लागू किए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है.

 

ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, चेक से जुड़े कार्य और अन्य शाखा-आधारित बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही