Search

 
 
 

रांची में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर ने की आत्महत्या

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक रीजनल मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान ईश्वर चंद्र झा (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे. यह घटना श्री दुर्गा मंदिर लेन, रातू रोड स्थित उनके आवास पर हुई.
 

Ranchi : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक रीजनल मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान ईश्वर चंद्र झा (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे. यह घटना श्री दुर्गा मंदिर लेन, रातू रोड स्थित उनके आवास पर हुई.

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह की है. ईश्वर चंद्र झा की पत्नी, जो खुद भी भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं, ने अपने पति को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति और पत्नी के बीच कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, हालांकि, आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही