Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस में बैंक ऑफ इंडिया ने वेतन खाता सुविधाओं पर दिया प्रेजेंटेशन

झारखंड विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में झारखंड सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MoU)  को लेकर कार्यक्रम का आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में झारखंड सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MoU)  को लेकर कार्यक्रम का आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम में दौरान राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों एवं कार्यालयों के कर्मचारियों को वेतन खाते (Salary Account) से जुड़ी विशेष बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

बैंक अधिकारियों ने आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ दुर्घटना बीमा, टर्म इंश्योरेंस, चिकित्सा बीमा एवं अन्य वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की जानकारी साझा की, जिससे कर्मचारियों को समग्र एवं सुरक्षित वित्तीय संरक्षण मिल सके.

 

प्रेजेंटेशन के दौरान झारखंड विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी जा रही सुविधाओं में गहरी रुचि दिखाई और विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया.

 

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक रामचंद्र सिंह तथा प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा रंजीत कुमार उपस्थित रहे.

 

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व अजय कुमार पाण्डेय, सहायक महाप्रबंधक, एफजीएमओ, रांची एवं बनिता मोहापात्रा, उप अंचल प्रबंधक, रांची अंचल ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही