Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, बिहार से भी जुड़े तार

झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदेश के जरिए भेजी गई.
 

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदेश के जरिए भेजी गई. 

 

इस घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है. धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं.

 

कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है. कोर्ट के मुख्य द्वारों और संवेदनशील हिस्सों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है. पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके. बॉम स्क्वाड को बुलाया गया है.

 

कोर्ट परिसर में लगे कैमरों की फीड पर पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए है. जांच के दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच के मुताबिक, जिस ईमेल आईडी से रांची सिविल कोर्ट को संदेश भेजा गया है, उसी आईडी का इस्तेमाल बिहार के कैमूर सहित कई अन्य जिलों के महत्वपूर्ण संस्थानों को धमकी देने के लिए भी किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही