Search

बांका: गोशाला में सो रहे बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

Banka : बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. जहां 2 लोगों की हत्या कर दी गई है. मामला बांका के बसंतपुर गांव का है. गुरुवार की देर रात गोहाल में सो रहे बुजुर्ग दंपती की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी. 

 

मृतकों की पहचान बसंतपुर गांव निवासी कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों रोज की तरह देर रात अपने घर के पास बने गोशाला में सो रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने वहां सो रहे दंपती पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.

 

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. जमीन विवाद को लेकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है.

 

घटना की जानकारी शुक्रवार को हुई जब ग्रामीण मवेशियों को चारा देने गए तो देखा कि चारों तरफ खून पड़े हुए है. और दोनों के शव पड़े हुए थे. देखते ही देखते भीड़ जुटने लगी और पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

 

इस दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने बताया कि कई अहम साक्ष्य मिले है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp