Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अररिया में LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 200 से अधिक सिलेंडर बरामद

ईस्ट इंडिया तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान है. लोग घंटों एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रह रहे है फिर भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Araria : ईस्ट इंडिया तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान है. लोग घंटों एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रह रहे है फिर भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है. सिलेंडर की कमी से महिलाएं लकड़ी का चूल्हा जलाने का मजबूर हो रहीं है. कई होटल-रेस्टोरेंट, बैंक्वेट बंद होने की कगार पर आ गए है. इसी बीच कुछ लोग गैस का भंडारण कर फायदा उठा रहे है.

 

बिहार के अररिया में अनुमंडल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गैस के अवैध भंडारण का भंडोफोड़ किया. एसडीओ के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक दुकान से 250 से ज्यादा रसोई गैस बरामद किए गए. प्रशासन ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


प्रशासन को सूचना मिली थी कि पोखर बस्ती में साबिर अंसारी और उसके पुत्र द्वारा बड़ी मात्रा गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण किया जा रहा है. टीम जब वहां पहुंची तो उन्होंने भारी मात्रा में गैस सिलेंडर पाया.


छापेमारी की सूचना मिलते ही पोखर बस्ती में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए. एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि बरामद सभी सिलिंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है.

 

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही