Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहतास : लॉ कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

हतास जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जमुहार स्थित नारायण लॉ कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृत छात्रा की पहचान प्रियंका सिंह के रूप में हुई है, जो कैमूर जिले की रहने वाली थी. घटना के बाद परिवार और कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जमुहार स्थित नारायण लॉ कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृत छात्रा की पहचान प्रियंका सिंह के रूप में हुई है, जो कैमूर जिले की रहने वाली थी. घटना के बाद परिवार और कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रोशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. वहीं बरामद सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराई जा रही है . 


पुलिस के अनुसार,  कमरे से बरामद सुसाइड नोट में युवती ने परिवार के दबाव में शादी तय किए जाने की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि प्रियंका की सगाई 25 फरवरी को रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के नींव गांव के एक युवक से हुई थी. 

 

एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही