Search

 
 
 

बांका : पुलिस लाइन के 100 से अधिक जवान फूड प्वाइजनिंग का शिकार

बांका जिले से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. यहां पुलिस लाइन में खाना खाकर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई है. सभी का इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के बीमार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
 

Lagatar Desk :  बांका जिले से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. यहां पुलिस लाइन में खाना खाकर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई है. सभी का इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के बीमार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 

 

फ्राइड राइस और छोला खाकर बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन के जवानों ने शुक्रवार की दोपहर में फ्राइड राइस और छोला खाया. खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई जवानों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. इसके बाद आनन-फानन में सभी जवानों को बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

डीएम, एसपी ने जवानों का हालचाल जाना

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा समेत अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार जवानों का हालचाल डाना. डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिया. साथ ही एफएसएल टीम को भोजन का नमूना जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया है. 

 

चने में सल्फास या विषाक्त पदार्थ मिले होने की आशंका

डीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है. आशंका जताई जा रही है कि चने में सल्फास की गोली या फिर कोई विषाक्त पदार्थ मिली होगी, जिसके कारण जवानों की तबीयत बिगड़ गई. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारणों का पता चल सकेगा.़

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही