Search

 
 
 

Hazaribagh News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं रहीं प्रभावित

Hazaribagh News: बैंक कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के मुद्दे पर इंडियन बैंक एसोसिएशन पहले ही सहमति जता चुका है. इसके बावजूद सरकारी मंजूरी के लिए प्रस्ताव करीब दो वर्षों से लंबित है.
 
बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Hazaribagh News: विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल की गई. हड़ताल के तहत हजारीबाग में भी विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी काम से अलग रहे तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. हड़ताल के कारण जिले की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं. 

इसे भी पढ़ें: 

हजारीबाग जिले में विभिन्न बैंकों की कुल 181 शाखाएं संचालित हैं. कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण इन शाखाओं में सामान्य बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा. बैंक शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया.

 

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के मुद्दे पर इंडियन बैंक एसोसिएशन पहले ही सहमति जता चुका है. इसके बावजूद सरकारी मंजूरी के लिए प्रस्ताव करीब दो वर्षों से लंबित है. 

 

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन लागू करने की निश्चित समय सीमा नहीं बताई जा रही है. यूनियनों ने जल्द पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की. 

 

कर्मचारियों ने संशोधित पीएलआई योजना में अलग-अलग स्केल के अधिकारियों के लिए अलग-अलग मानदंड बनाए जाने का भी विरोध किया. उनका कहना है कि पीएलआई व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ समान अवसर दिया जाना चाहिए. बैंक यूनियनों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर समाधान नहीं निकला तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही