Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव : नीतीश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. भाजपा, राजद और जनसुराज पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है. आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. आज शाम तक चुनाव प्रचार थम जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. भाजपा, राजद और जनसुराज पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है. आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. आज शाम तक चुनाव प्रचार थम जाएगा.

इसे भी पढ़ें...

 

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में रोड शो किया था. जबकि राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में तेजस्वी यादव ने रोड शो कर वोट मांगे. वहीं, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अलग-अलग मुहल्लों में जाकर अपने लिए वोट मांगे.


मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की है. नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की.

 

उन्होंने वीडियो में कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं आप सभी को मेरा प्रणाम. आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है और 30 जुलाई को मतदान होना है.


आप सभी के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से पिछले दो दशकों में सुशासन और न्याय के साथ विकास के कार्यों को ईमानदारी से धरातल पर उतारा गया है. विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए एक-एक वोट जरूरी है. आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और कमल चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं.


आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 30 जुलाई को सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. तीन अगस्त को मतों की गिनती की जायेगी. उस दिन दोपहर बाद तक रिजल्ट घोषित होगी. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज की प्रशांत किशोर, राजद की रेखा गुप्ता समेत 25 उम्मीदवार इस चुनावी मैदान में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही