Ranchi News : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लेना बेहतर होगा. 11 सितंबर को राष्ट्रीयकृत बैंकों (सरकारी बैंक) में हड़ताल रहेगी. इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को हड़ताल करेंगे. बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इसके साथ ही पहले हुए समझौतों को लागू नहीं किए जाने के विरोध में भी हड़ताल करने फैसला लिया गया है.
हड़ताल के कारण शुक्रवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसलिए ग्राहकों को कैश, चेक, बैंक ट्रांसफर या दूसरे जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

