Search

 
 
 

बड़गांई लैंड स्कैम: कोर्ट ने 30 सितंबर को दिया आरोप गठन का समय

Ranchi News: बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News:  बड़गांई की 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में  PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में सीएम के आरोप गठन के बिंदु पर आज सुनवाई हुई. इस दौरान सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. सुनवाई के दौरान सीएम ने दस्तावेज को देखने के लिए समय देने का अनुरोध किया. जिसपर कोर्ट ने कहा कि अभी आरोप गठन का समय है, दस्तावेज को देखने का स्टेज नहीं है. दरअसल ईडी ने 22 दस्तावेज उपलब्ध कराएं हैं, उसे ही पढ़ने के लिए सीएम ने कोर्ट से समय मांगा. कोर्ट ने CM के आग्रह को देखते हुए आरोप गठन के लिए बुधवार यानि 30 सितंबर को सुबह 11.15 बजे का समय निर्धारित किया है. 

 

यहां बता दें कि मामले में ईडी की विशेष अदालत पूर्व में अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है. 

इसे भी पढ़ें - 


बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही