Search

 
 
 

बड़कागांव : बैंक ऑफ इंडिया के कई ग्राहकों को लगा चूना, खाते से उड़ गए लाखों रुपए

 
Barkagaon : बड़कागांव में बैंक ऑफ इंडिया की बादम शाखा से कई ग्राहकों के खाते से साइबर अपराधियों ने लाखों रुपए उड़ा लिए. बड़कागांव प्रखंड के हरली निवासी पत्रकार उमेश कुमार दांगी ने बताया कि उनके अकाउंट से बीते शनिवार को 10 हजार रुपए गायब हो गए. उन्होंने इस मामले की जानकारी थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की को दी और लिखित शिकायत बैंक ऑफ इंडिया बादम शाखा के प्रबंधक विक्रम कुमार से की. प्रखंड के कई लोगों के साथ इस तरह की घटना हुई है. इसको लेकर सभी भुक्तभोगी ग्राहक परेशान होकर बैंक पहुंचे. इनमें हरली निवासी उमेश कुमार दांगी, सुखदेव प्रसाद, दमयंती देवी समेत दर्जनभर लोग शामिल थे. इस घटना से बैंक के अधिकारी भी परेशान हैं. भुक्तभोगी उमेश दांगी ने बताया कि बैंक मैनेजर ने आश्वस्त किया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. इंश्योरेंस कंपनी इसकी सौ फीसदी भरपाई करेगी. वहीं सभी ग्राहकों को सचेत करते हुए कहा कि खाता को फ्रिज करवा लें. इसे भी पढ़ें : नेतृत्वविहीन">https://lagatar.in/jharkhand-police-becomes-leaderless-who-will-be-new-dgp-suspense-remains-intact/">नेतृत्वविहीन

हुआ झारखंड पुलिस, कौन होंगे नए डीजीपी सस्पेंस बरकरार
बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की से पूछे जाने पर बताया कि इस तरह की कई घटना की जानकारी मिली है. इस पर गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है. साइबर क्राइम की घटना पर अंकुश लगाने के लिए बैंक सिस्टम को सशक्त करना पड़ेगा. भुक्तभोगी उमेश कुमार दांगी ने बताया कि बिना किसी प्रकार की जानकारी और ओटीपी या लिंक शेयर किए बगैर अचानक पैसे कटने का मैसेज आ गया, जिसमें बीसी माध्यम बताया गया. उसके बाद से थाना प्रभारी और शाखा प्रबंधक से फोन पर बात की गई और शनिवार एवं रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को बैंक शाखा पहुंच कर इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. तब पता चला कि दर्जनों लोगों के साथ ऐसी घटना हुई, जिस पर बैंक सिस्टम को सशक्त होना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-of-jail-surrendered-on-february-4/">जेल

से बाहर निकली पूजा सिंघल, 4 फरवरी को किया था सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही