Deoghar: श्रावणी मेला को बरनवाल युवक संघ ने कांवरिया पथ स्थित भूत बंगला के पास सेवा शिविर लगाया है. बुधवार को इसका उद्घाटन संघ के देवघर जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने की.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम निशांत जी (ईसरी, गिरिडीह) उपस्थित रहे. शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्य सचेतक एवं पूर्व विधायक विरंची नारायण जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ.

सेवा शिविर में श्रद्धालु कांवरियों के लिए निःशुल्क फल, पंचमेवा, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी एवं चाय की व्यवस्था की गई, जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया. इस अवसर पर समाज सेवा एवं मानवता की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने तन-मन से सेवा कार्य में अपना योगदान दिया.
विशिष्ट अतिथियों में भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारनाथ बरनवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन शशि, वैश्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, सत्येंद्र बरनवाल, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. अनिल बरनवाल समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment