Search

 
 
 

बरवाडीह सीओ पर परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने का आरोप, ज्ञापन सौंप जांच की मांग

जिले के बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह पर एक नाबालिग परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रखंड के छिपादोहर स्थित संत मरियम मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के निरीक्षण के दौरान एक 16 वर्षीय छात्र को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया.
 

Latehar: जिले के बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह पर एक नाबालिग परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रखंड के छिपादोहर स्थित संत मरियम मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के निरीक्षण के दौरान एक 16 वर्षीय छात्र को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया. इस संबंध में पीड़ि‍त छात्र के पिता राजेश्वर यादव ने जिला बाल संरक्षण को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 


पीड़ि‍त छात्र के पिता ने आवेदन में कहा कि परीक्षा केंद्र जैसे संवेदनशील स्थल पर इस प्रकार की घटना न केवल एक छात्र का मनोबल तोड़ता है बल्कि उसके अधिकारों का उल्लंघन है. इससे परीक्षा दे रहे छात्रों में भी भय का वातावरण पैदा होता है. उन्होंवने बताया कि उनका बेटा न ही कदाचार करते पकड़ा गया था और न ही उसने कोई अनुशासनहीतना की थी.

 

बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर  आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कराई जाएगी. उधर, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने इस आरोप को निराधार बताया. उन्होंहने कहा कि उनके द्वारा किसी भी छात्र को पीटा नहीं गया है.  जानकारी के मुताबिक, इंटर की परीक्षा के दौरान 12 जनवरी को अंचलाधिकारी उक्त  विद्यालय में निरीक्षण के लिए  पहुंचे थे. इसी दौरान परीक्षा कक्ष की पहली पंक्ति में बैठे छात्र मनदीप यादव ने उनके वाहन को आते हुए कुल पल के लिए देख लिया था. 

 

इसी बात पर  अंचलाधिकारी परीक्षा कक्ष में पहुंचे, और परीक्षार्थी पर थप्पड़ जड़ देने का आरोप है. अंचलाधिकारी के इस कार्रवाई पर स्था नीय लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो नेता अफजल अंसारी ने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से मुलाकात कर, मामला की जानकारी दी है. वहीं केड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालमन उरांव ने भी अंचल अधिकारी के इस कथित बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई है. 


सत्ताधारी दल सहित अन्य राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं और विभिन्न छात्र संगठनों ने भी घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही