Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोस्सनर कॉलेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी एवं वाणिज्य संकाय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी एवं वाणिज्य संकाय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना था.

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन), कृत्रिम श्वसन तथा प्राथमिक चिकित्सा की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया. डमी मॉडल एवं शिशु मॉडल के माध्यम से प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी व्यक्ति की सांस रुकने, हृदय गति बंद होने अथवा अचानक बेहोशी की स्थिति में किस प्रकार तत्काल सहायता प्रदान की जा सकती है.

 

इस अवसर पर एमवर्सिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड हेल्थ साइंसेज, रांची की सीनियर फैकल्टी गजाला प्रवीण ने सीपीआर एवं हार्ट अटैक के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के प्रारंभिक लक्षणों में सीने में दर्द, बाएं हाथ में दर्द, अत्यधिक पसीना, घबराहट तथा सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर रोगी को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.

 

Uploaded Image

सत्र के दौरान सचिन सरकार ने बेसिक लाइफ स्किल्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का ज्ञान, समय पर सही निर्णय और मानसिक संतुलन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम में सुरभि चक्रवर्ती (Emversity School of Hospitality and Health Science) ने हार्ट अटैक एवं कार्डियक अरेस्ट के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि हार्ट अटैक में हृदय तक रक्त प्रवाह बाधित होता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में हृदय अचानक धड़कना बंद कर देता है. उन्होंने प्रतिभागियों को सही तरीके से सीपीआर देने का अभ्यास भी कराया.

 

इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के सभी सदस्य उपस्थित रहे. वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रभारी प्रो. श्यामलेश कुमार, डॉ. नासिर अहमद, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. अजय कुमार, प्रो. आकांक्षा, प्रो. अलीशा समद, डॉ. मो. रेहान, डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. आदित्य कुमार तथा प्रो. अजय प्रमाणिक ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई.कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्यामलेश कुमार ने किया. अंत में डॉ. अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही