Search

 
 
 

CM हेमंत से BAU कुलपति व दिगंबर जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई महत्वपूर्ण मुलाकातें हुईं. इस दौरान बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई महत्वपूर्ण मुलाकातें हुईं. इस दौरान बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की.

 

मुलाकात के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों सहित कृषि अनुसंधान और किसानों के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी दी.

Uploaded Image

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों को लेकर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सहयोग का आश्वासन दिया.

 

मुख्यमंत्री आवास में हुई इन मुलाकातों के दौरान राज्य के विकास, कृषि उन्नयन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही