Search

 
 
 

BB 19 के दुश्मन अब दोस्त: अमाल मलिक -फरहाना का गाना जल्द रिलीज

‘बिग बॉस 19’ के घर में कभी एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे अमल मलिक और फरहाना भट्ट अब बाहर आने के बाद दोस्त बन गए हैं. हाल ही में दोनों ने एक साथ रोमांटिक फोटो शेयर किया है और अपने आने वाले प्रोजेक्ट की जानकारी दी.
 

Lagatar desk : ‘बिग बॉस 19’ के घर में कभी एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे अमल मलिक और फरहाना भट्ट अब बाहर आने के बाद दोस्त बन गए हैं. हाल ही में दोनों ने एक साथ रोमांटिक फोटो शेयर किया है और अपने आने वाले प्रोजेक्ट की जानकारी दी.

 

 

नया गाना और तस्वीर


 हाल ही में अमल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फरहाना के साथ तस्वीर शेयर की साथ ही इसके कैप्शन में लिखा – हमारे खलनायक युग में. बताया जा रहा है कि इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री और टकराव को दिखाया गया है. गाने में प्रेमी, दुश्मन या दोनों की झलक है, और इसे जानबूझकर रहस्यमयी रखा गया है.

 

फैंस का रिएक्शन


फैंस इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में लोग अपनी राए रख रहे हैं.एक फैन ने लिखा -एक ही समय में खुश और दुखी दोनों महसूस कर रहा हूं .दूसरे  ने लिखा -सबसे प्यारे विलन्स! अन्य ने लिखा -गुंडा और गुंडी साथ आ रहे हैं, वाह

 

बिग बॉस 19 के दौरान खटास


बिग बॉस के घर में फरहाना और अमल अक्सर एक-दूसरे से भिड़ते रहते थे. फरहाना के परिवार ने इस दौरान अमल मलिक पर आरोप भी लगाए थे. फरहाना की मौसी रोशन गैरी भिंडर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी, जब उन्होंने फरहाना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही