Search

 
 
 

BB 19 : गौरव खन्ना को अब तक नहीं मिली प्राइज मनी, व्लॉग में किया खुलासा

टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद उन्होंने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि उन्हें अब तक शो की प्राइज मनी  50 लाख रुपये नहीं मिली है.
 

Lagatar desk : टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद उन्होंने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि उन्हें अब तक शो की प्राइज मनी  50 लाख रुपये नहीं मिली है.

 

तीन महीने घर में रहने के बाद बने विनर

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19 में तीन महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद गौरव खन्ना ने जीत हासिल की थी. दिसंबर 2025 में हुए ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान  ने उन्हें विनर घोषित किया था.हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में गौरव ने बताया कि शो जीतने के बावजूद उन्हें अभी तक 50 लाख रुपये की प्राइज मनी  नहीं मिली है.

 

व्लॉग में फैंस के सवालों के दिए जवाब

गौरव खन्ना अपने व्लॉग में फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें शो में वादा किए गए कैश, कार और कूपन मिल गए हैं.इस पर गौरव ने कहा-सच बोलूं तो ये सब आने में थोड़ा समय लगता है. अभी तक नहीं मिले हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि मिल जाएंगे क्योंकि इसकी एक प्रक्रिया होती है.

 

कंपनी की प्रक्रिया के कारण होता है देरी

गौरव ने आगे कहा कि आमतौर पर इन चीजों को मिलने में एक-दो महीने लग जाते हैं, क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट और प्रोसेस होती है. उन्होंने कहा कि थोड़ा डिले होना सामान्य बात है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही प्राइज मनी मिल जाएगी.

 

शो जीतने के बाद बढ़ी पहचान

एक फैन ने यह भी पूछा कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया. इस पर गौरव ने बताया कि उनके कानपुर स्थित घर पर रोजाना करीब 50-60 लोग मिलने आते हैं. लोगों को उनका शांत और गरिमापूर्ण खेल काफी पसंद आया.गौरव का कहना है कि इस शो के बाद उन्हें पहले से कहीं ज्यादा पहचान मिली है.

 

दूसरा रियलिटी शो भी जीत चुके हैं गौरव

बता दें कि गौरव खन्ना ने इससे पहले रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया भी जीता था. इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लिया और फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की.खास बात यह रही कि गौरव खन्ना उन गिने-चुने कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे जिन्होंने बिना ज्यादा विवाद और तीखी बहस के भी शो जीतकर दर्शकों का दिल जीता.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही