Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में आज का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है.सलमान खान जहां घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे, वहीं इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं होगा. हालांकि, सबसे कम वोट मिलने के कारण अमन गांधी को अपना एक लाइफलाइन गंवा देंगे.वहीं शो में दो नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने जा रही है. इनमें टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल शामिल हैं. उनकी एंट्री से घर का माहौल बदलने की उम्मीद है.
🚨 Promo Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar Gullu ne kiya Gharwalo ko roast 😂 Meanwhile Salman Khan blast Scout OP 😨 #BiggBoss20 #LoveGill #KanikaMann #BB20 #QaziTouqeer https://t.co/YEM6L8F9CM
— 𝙌𝘼𝙕𝙄 𝙁𝘾 (@Adiva_8) October 10, 2026
कौन हैं मनीष गोयल और नकुल धुल
मनीष गोयल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वह कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, भाभी और अनुपमा जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे हैं.
🚨 Weekend Ka Vaar Updates ☆ Wild Card Entry: Nakul Dhull & Manish Goel ☆ Abhishek Malhan, Rannvijay Singha, Prince Narula and Neha Dhupia to promote Roadies at WKV. ☆ Rajkumar Rao and Wamiqa Gabbi to make an appearance to promote The Ujwal Nikam story.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 9, 2026
वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले नकुल धुल सोशल मीडिया पर मिट्ठू डॉन के नाम से मशहूर हैं. वह मीम्स, व्यंग्य और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं. हालांकि, महिलाओं को लेकर उनकी पुरानी विवादित टिप्पणियों के कारण उनकी संभावित एंट्री पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं.
सलमान लगाएंगे स्काउट और लव की क्लास
वीकेंड का वार में सलमान खान स्काउट के व्यवहार और काजी तौकीर के साथ उनके विवाद पर सवाल उठाएंगे. सलमान काजी की तारीफ भी करेंगे, जिन्होंने डेंगू से पीड़ित होने के बावजूद पूरे हफ्ते शो में अपना योगदान दिया.
🚨 There is NO EVICTION this week, as Aman Gandhi lost his one lifeline!
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 9, 2026
इसके अलावा, लव गिल के साथ स्काउट के व्यवहार पर भी चर्चा होगी. वहीं, सलमान राशन टास्क में लव के फैसले का समर्थन करते नजर आएंगे. इस तरह बिना एविक्शन वाले इस वीकेंड पर नए चेहरों की एंट्री और घरवालों की क्लास शो को दिलचस्प बनाने वाली है.

