Lagatar Desk : बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा.जहां सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास ली.वहीं सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने वालों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई. खास तौर पर सलमान ने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बढ़ते वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की.
कटरीना के सपोर्ट में उतरे सलमान खान
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कटरीना कैफ को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. वीकेंड का वार में सलमान ने इसी मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि जब वो दोबारा फिल्मों में वापसी करेंगी, तो वह अपने काम के मुताबिक फिट हो जाएंगी.
🚨 Salman Khan scold all trollers who make fun of people profession, looks, body, weight, appearance, etc pic.twitter.com/2ypvGYkuff
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 19, 2026
मैं 60 साल का हो गया हूं, करो न ट्रोल
सलमान ने अपनी उम्र को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें बूढ़ा कहते हैं, लेकिन वह मानते हैं कि उनकी उम्र 60 साल हो चुकी है. सलमान ने कहा कि उम्र बढ़ना कोई छिपाने वाली बात नहीं है और हर इंसान को उम्र के साथ बदलावों को स्वीकार करना चाहिए.
कटरीना का बचाव करते हुए सलमान ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना आम बात है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कटरीना अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहती हैं और जब वह फिल्मों में लौटेंगी, तो अपने काम के हिसाब से फिट हो जाएंगी.
Sallu bhaii cooked trollers today😭🙏#BiggBoss20 #salmankhan pic.twitter.com/uwZsfDUg2Z
— Pranav (@pranavhuyaawr) September 19, 2026
सलमान ने उतारी जैकेट, ट्रोलर्स को दिया जवाब
सलमान खान ने शो के मंच पर अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया. उन्होंने अपनी जैकेट और अन्य कपड़े उतारकर अपनी फिटनेस दिखाई और कहा कि किसी दूसरे के शरीर पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ट्रोल करने वालों को पहले अपनी शक्ल और बॉडी देखनी चाहिए और फिर दूसरों पर टिप्पणी करनी चाहिए. सलमान ने यह भी कहा कि दर्शक टिकट खरीदकर फिल्म देखने आते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कलाकारों को खरीद लिया है.
पपराजी को भी सलमान ने सुनाई खरी-खोटी
सलमान ने सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो लेने के पपराजी के तरीके पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के पीछे से तस्वीरें और वीडियो लेने से उन्हें असहज महसूस हो सकता है. साथ ही उन्होंने सेलिब्रिटीज के कपड़ों, लुक्स और बॉडी को लेकर आपत्तिजनक बातें करने पर भी नाराजगी जाहिर की.
रोहित खान हुए घर से बेघर
वहीं, ‘बिग बॉस 20’ के इस वीकेंड का वार में पहला एविक्शन हुआ. रोहित खान शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. घर के नियमों का उल्लंघन करने के चलते आसिफ खान और स्काउट ओपी को सीधे नॉमिनेट किया गया था. वहीं, जनता से सबसे कम वोट मिलने के बाद रोहित खान का बिग बॉस 20 का सफर खत्म हो गया.

