Lagatar Desk : बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार आज होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. शो के मेकर्स ने वीकेंड का वार का प्रोमो जारी किए हैं. इनमें सलमान खान काजी तौकीर और माही विज को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, सलमान ने काजी के एंटरटेनिंग अंदाज की तारीफ भी की. वहीं, घर में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच एक बार फिर जमकर बहस देखने को मिली.
काजी तौकीर के अंदाज की सलमान ने की तारीफ
वीकेंड का वार के एक प्रोमो में सलमान खान घरवालों के साथ नजर आते हैं. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट काजी तौकीर के मशहूर अंदाज ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ को री-क्रिएट करते दिखाई देते हैं. सलमान काजी के पूरे हफ्ते के एंटरटेनमेंट की तारीफ करते हैं.
हालांकि, इसके बाद सलमान काजी को एक हरकत के लिए फटकार भी लगाते हैं. दरअसल, काजी ने घर में अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था. उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया था कि घरवाले उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे. बाद में मेडिकल रूम में काजी ने डॉक्टर को बताया था कि वह सिर्फ ड्रामा कर रहे थे और उन्हें कुछ नहीं हुआ है.
सलमान इस हरकत पर काजी को समझाते हैं कि इस तरह मेडिकल इमरजेंसी जैसा माहौल बनाना सही नहीं है, क्योंकि इससे घर में पैनिक फैल सकता है. सलमान की बात सुनकर काजी अपनी गलती मानते हैं और माफी मांगते हैं. वह कहते हैं कि उनका मकसद सिर्फ घरवालों और दर्शकों को एंटरटेन करना था.
#Qazi ke rockstar andaaz ne bhai ko bhi deewana bana diya 🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 12, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/JTOrsCT2Uz
माही विज की ‘डाइवोर्सी स्पेशल शो’ वाली टिप्पणी पर नाराज हुए सलमान
सलमान खान ने माही विज को भी उनकी एक टिप्पणी के लिए फटकार लगाई है. दरअसल, माही ने घर में ईशा रिखी और मैरी कॉम से बातचीत के दौरान शो में तीन तलाकशुदा महिलाओं के होने का जिक्र किया था. उन्होंने इसे ‘डाइवोर्सी स्पेशल शो’ तक कह दिया था.
Get ready for First Weekend ka Vaar of #biggboss20
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 11, 2026
And its Aman Gandhi Vs Aasif Khan pic.twitter.com/2TQ1hsRbI2
माही की इस टिप्पणी से ईशा रिखी और मैरी कॉम असहज नजर आई थीं. ईशा ने भी साफ कर दिया था कि वह अपनी निजी जिंदगी को इस तरह चर्चा का हिस्सा बनाना पसंद नहीं करतीं. उनका कहना था कि वह किसी की पूर्व पत्नी या गर्लफ्रेंड के नाम से नहीं, बल्कि अपनी पहचान से जानी जाना चाहती हैं.

