Search

 
 
 

Bigg Boss 20: मेल बाथरूम को लेकर यंग-कनिका में घमासान,  बोलीं -कैप्टन हो बादशाह नहीं

Lagatar Desk : दरअसल, यंग ने कनिका मान के मेल बाथरूम में जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि लड़कियां मेल बाथरूम का इस्तेमाल करें. यंग के मुताबिक, अगर किसी लड़के के बाल लेडीज बाथरूम में मिलें तो शायद लड़कियों को भी यह अच्छा नहीं लगेगा.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 को इसका पहला कैप्टन मिल चुका है. कैप्टन बनते ही यंग और कनिका मान के साथ उनकी तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बहस में कनिका ने यंग को साफ कह दिया कि वह सिर्फ घर के कैप्टन हैं, कोई बादशाह नहीं.

 

दरअसल, यंग ने कनिका मान के मेल बाथरूम में जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि लड़कियां मेल बाथरूम का इस्तेमाल करें. यंग के मुताबिक, अगर किसी लड़के के बाल लेडीज बाथरूम में मिलें तो शायद लड़कियों को भी यह अच्छा नहीं लगेगा.

 

यंग ने कनिका से कहा कि जब वह मेल बाथरूम की तरफ जा रही थीं, तब उन्होंने उन्हें आवाज दी थी, लेकिन कनिका ने कोई जवाब नहीं दिया. इस पर कनिका ने कहा कि उन्हें यंग की आवाज सुनाई ही नहीं दी

 

यंग बोले- मेरी डिसरिस्पेक्ट हुई

बात बढ़ने पर यंग ने कहा कि कनिका का उनकी बात को नजरअंदाज करना उन्हें डिसरिस्पेक्टफुल लगा. उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन के तौर पर उनकी बात मानना घर के नियमों का हिस्सा है.इस पर कनिका ने यंग को जवाब देते हुए कहा कि इतनी बड़ी बात बनाने की जरूरत नहीं थी.

 

उन्होंने कहा कि वह बाथरूम में थीं और अगर यंग को उनसे बात करनी थी तो आराम से आकर बात कर सकते थे.कनिका ने यह भी साफ कर दिया कि वह यहां यंग को खुश करने के लिए नहीं आई हैं. दोनों के बीच बहस बढ़ती देख घर का माहौल भी गरमाता नजर आया.

 

कनिका ने कहा- कैप्टन हो, बादशाह नहीं

बहस के दौरान कनिका ने यंग को करारा जवाब देते हुए कहा, कैप्टन ही बने हो, यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हो.इस पर यंग ने कहा कि वह बचपन से ही बादशाह रहे हैं. कनिका ने भी पलटवार करते हुए कहा कि बादशाह अपने दिमाग में रहें और घर में फालतू की उम्मीद न रखें कि हर कोई उनकी जी-हुजूरी करेगा.

 

माही और आम्रपाली के बीच भी दिखी खटपट

वहीं, घर में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी तनाव देखने को मिला. दोनों एक-दूसरे की शिकायत करती नजर आईं. दूसरी ओर, कनिका और आम्रपाली की बॉन्डिंग मजबूत होती दिख रही है. अदिति ने भी माही से आम्रपाली को लेकर शिकायत की. सुबह के समय माही ने काजी से चाय बनाने के लिए कहा. काजी ने घरवालों के लिए चाय बनाई. इसके बाद गार्डन एरिया में वह मैरी कॉम के साथ मस्ती करते भी नजर आए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही