Search

 
 
 

Jharkhand Weather : कई जिलों में आज बारिश के आसार, अगले 3 दिन में चढ़ेगा पारा

Ranchi News : मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है. रांची की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
 
बारिश

Ranchi News : झारखंड में मॉनसून का असर अभी बना हुआ है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 12 से 17 सितंबर के बीच राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन हो सकता है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा.  कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. रांची में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

इसे भी पढ़ें

 

तीन दिन में 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

मौसम केंद्र के अनुसार, 12 सितंबर के बाद अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.  यानी बारिश के बीच उमस और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है. 

 

13 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. रांची में बारिश के साथ अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

 

मौसम विभाग ने 14 और 15 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. रांची में इन दोनों दिनों में भी बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही