Search

 
 
 

BCCI का ऐलान: भारत दौरे पर आएगी वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. आगामी घरेलू सीजन में रोमांच और एक्शन का भरपूर मुकाबला देखने को मिलेगा. चार देशों की टीमें अलग-अलग फॉर्मेट में क्रिकेट भारत खेलने आएगी. जिसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया शामिल है.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. आगामी घरेलू सीजन में रोमांच और एक्शन का भरपूर मुकाबला देखने को मिलेगा. चार देशों की क्रिकेट टीमें अलग-अलग फॉर्मेट में भारत खेलने आएगी. जिसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. इस सीजन में 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे.

 

वेस्टाइंडीज का भारत दौरा

अंतरराष्ट्रीय मैचों की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी. इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू होगा. इस दौरे पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी. वनडे मुकाबले त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. वहीं, टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 

तीन वनडे मैचों की सीरीज

•    पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम
•    दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
•    तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू  चंडीगढ़

पांच टी20 मैचों की सीरीज

•    पहला टी20: 6 अक्टूबर, लखनऊ
•    दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, रांची
•    तीसरा टी20: 11 अक्टूबर, इंदौर
•    चौथा टी20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
•    पांचवां टी20: 17 अक्टूूबर, बेंगलुरु

  
श्रीलंका का भारत दौरा

इस साल भारत के दौरे पर श्रीलंका की टीम आएगी. इस दौरे में 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे मुकाबले दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे. वहीं टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे.

3 वनडे मैचों की सीरीज

•    पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्ली
•    दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
•    तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

3 टी20 मैचों की सीरीज

•    पहला टी20: 22 दिसंबर, राजकोट
•    दूसरा टी20: 24 दिसंबर, कटक
•    तीसरा टी20: 27 दिसंबर, पुणे

 


जिम्बाब्वे का भारत दौरा

साल 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे टीम भारत का दौरा करेगी. इस दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी. ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे.

•    पहला वनडे: 3 जनवरी, 2027- कोलकाता
•    दूसरा वनडे: 6 जनवरी, 2027- हैदराबाद
•    तीसरा वनडे: 9 जनवरी, 2027- मुंबई

 

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ सीजन का समापन होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होंगी. यह सीरीज 21 जनवरी, 2027 से नागपुर में आरंभ होगी. यह टेस्ट सीरीज नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होगी.

•    पहला टेस्ट: 21-25 जनवरी 2027, नागपुर
•    दूसरा टेस्ट: 2 जनवरी- 2 फरवरी, चेन्न ई
•    तीसरा टेस्ट: 11-15 फरवरी, गुवाहाटी
•    चौथा टेस्ट: 19-23 फरवरी, रांची
•    पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी से 3 मार्च, अहमदाबाद

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही