Search

 
 
 

BCCI का बड़ा फैसला, IPL का उद्घाटन समारोह नहीं होगा, फाइनल में समापन कार्यक्रम

BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि IPL 2026 का उद्घाटन समारोह नहीं होगा. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते यह निर्णय लिया गया है. इस सीजन का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा.
 

Lagatar Desk: BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि IPL 2026 का उद्घाटन समारोह नहीं होगा. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते यह निर्णय लिया गया है. इस सीजन का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा.


पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह अनोखी पहल की गई है. बता दें, पिछले साल 4 जून को RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी.

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दुखद भगदड़ की घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई औपचारिक समारोह नहीं होगा. BCCI कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि BCCI की योजना के मुताबिक IPL 2026 के फाइनल वाले दिन समापन समारोह करने का विचार कर रहा है. 31 मई को IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा.

 

बता दें, पिछले साल 4 जून को RCB के पहली बार चैंपियन बनने पर बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा था. लेकिन स्टेडियम के बाहर RCB के फैन्स अंदर जाने के लिए बेसब्र हो रहे थे. इसी दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई थी. जिसमें कई लोग घायल हो गए थे.

 

IPL 2025 में शाहरुख, दिशा, श्रेया की थी परफॉर्म 

IPL के पिछले सीजन यानी साल 2025 के उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित हुई थी. जिसमें शाहरुख खान ने कार्यक्रम की मेजबानी की थी. वहीं, कार्यक्रम में दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने शानदार अपनी प्रस्तुति दी थी. साथ ही शाहरुख खान, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने डांस किया था. 

 

मुकाबले से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि 

भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्टेडिय में 11 सीट हमेशा खाली रहेंगी. वहीं, मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा. साथ ही उस दुखद घटना की याद में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा, IPL मैच से पहले जान गंवाने वाले 11 लोगों के नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही