Search

 
 
 

BCCI एनुअल अवॉर्ड: शुभमन गिल क्रिकेटर ऑफ द ईयर, द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित करेगा. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच राहुल द्रविड को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित करेगा. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच राहुल द्रविड को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. राहुल द्रविड़ ने क्रिकेटर और कोच के रूप में लंबे समय तक टीम इंडिया को सेवाएं दी है. 

 

द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है, उन्होंने टेस्ट में 13,288 और वनडे में 10,889 रन बनाए. द्रविड़ क्रिकेट पिच पर बतौर 'द वॉल' के रूप में नाम कमाया है. वहीं बतौर टीम इंडिया के कोच उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. जिसके बाद टीम इंडिया ने ICC ट्रॉफी भी अपने नाम किया. वह 2021 में टीम इंडिया के हेड कोच बने और 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ.

 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल का साल 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए है. जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से बनाए गए 754 रन शामिल है. गिल ने भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई. कुल मिलाकर उन्होंने सभी फॉर्मेट में 49 की औसत से 1764 रन बनाए है. जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है.

 

मुंबई के आयुष म्हात्रे को उनके परफॉर्मेंस के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. बता दें, आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत इसी साल की शुरुआत में अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जीता था. वहीं, मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. 


घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा. BCCI का एनुअल अवॉर्ड प्रोग्राम 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगा. हालांकि BCCI की ओर आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही