Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बारात का खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग बीमार, 10 की हालत नाजुक

जिला के सतबरवा प्रखंड में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. दरअसल बोहिता गांव के पोखर पार टोला में बारात में खाना खाने के बाद सौ से अधिक लोग बीमार हो गये हैं
Advertisement
Advertisement

Palamu : जिला के सतबरवा प्रखंड में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. दरअसल बोहिता गांव के पोखर पार टोला में बारात में खाना खाने के बाद सौ से अधिक लोग बीमार हो गये हैं. जिनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं ग्रामीण डरे हुए हैं और वहां अफरा-तफरी का माहौल है. 

 

सभी बीमारों का इलाज लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेदिनीनगर में किया जा रहा है. बीमारों की संख्या ज्यादा होने की वजह से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखर पार टोला के बरामदे में ही किया जा रहा है.

 

इस घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पोखर पार टोला के रहने वाले हरिशंकर चंद्रवंशी के बेटे की शादी बुधवार को थी. बारात में शामिल ग्रामीणों ने भोज का खाना खाया और आराम करने लगे. लेकिन बारात के जाते ही कुछ देर के बाद ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने लगी. शुरूआत में कुछ लोगों ने तबियत बिगड़ने की शिकायत की, फिर देखते-देखते 100 से ज्यादा लोग बीमार होने लगे.

 

इस बीच आनन-फानन में इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज को दी गई. जिसके बाद बीमारों का इलाज शुरू किया गया. हालांकि उनमें से 10 की हालत नाजुक बतायी जा रही है.वहीं फूड प्वाइजनिंग की खबर सुनकर मौके पर जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रखंड प्रमुख के पति, उप प्रमुख के अलावा कई लोग पहुंचे और बीमारों का हाल जाना.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही