Search

 
 
 

श्रेयस अय्यर पर BCCI ने ठोका 36 लाख का जुर्माना, PBKS की पूरी टीम पर भी लगाया फाइन

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक ही गलती दोहराना भारी पड़ गया है. बीसीसीआई ने उन पर 36 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना लगातार दो मैचों में आईपीएल आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट उल्लंघन के कारण लगा है.
 
  • पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों पर 6 लाख या मैच फीस का 25%, जो भी कम हो, फाइन लगाया गया

Lagatar Desk :  पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक ही गलती दोहराना भारी पड़ गया है. बीसीसीआई ने उन पर 36 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना लगातार दो मैचों में आईपीएल आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट उल्लंघन के कारण लगा है. 

 

पंजाब ने सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की है. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद टीम ने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर शिकस्त दी. लेकिन इन दोनों ही मैचों में धीमी ओवर गति के कारण कप्तान पर बीसीसीआई ने कार्रवाई की है. 

 

पहले मैच में अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. वहीं, दूसरे मैच में दोबारा वही गलती दोहराने पर उन पर 24 लाख रुपये का फाइन ठोका गया है. इस तरह दो मैचों में ही उन्हें 36 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है. 

 

सिर्फ कप्तान ही नहीं, दूसरे मैच के बाद पूरी टीम भी जुर्माने की जद में आ गई है. नियमों के मुताबिक, दूसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन होने पर प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है. ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांस आर्या समेत अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) फाइन लगाया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही