Search

 
 
 

IPL 2026 :  आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला

आईपीएल (IPL) 2026 के 19वें सीजन में आज 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे टॉस होगा. जबकि 7.30 बजे से मैच शुरू होगा.
 

Lagatar Desk :  आईपीएल (IPL) 2026 के 19वें सीजन में आज 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे टॉस होगा. जबकि 7.30 बजे से मैच शुरू होगा.

 

टूर्नामेंट में फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा गुजरात टाइटंस पर थोड़ा भारी पड़ता दिख रहा है. लेकिन गुजरात को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी. वहीं गुजरात को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा है. IPL के इतिहास में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें, तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है. 

 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 :  शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 :  रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही