LagatarDesk : आईपीएल 2022 के आयोजन को लेकर तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है. इस बीच बीसीसीआई ने चाइनीज मोबाइल कंपनी VIVO को स्पॉन्सरशिप से हटा दिया. इसकी जगह आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप बन गया है. टाटा ग्रुप की एंट्री से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी मालामाल हो गया है.
चुनाव 2022 : एक सीट पर जेएमएम-कांग्रेस में खटराग तय, दूसरे पर भाजपा के साथ आकंड़े!
: नाबार्ड जिले में किसानों व किसान आधारित उद्योगों को देगा 1205.85 करोड़ रुपए ऋण
रहा दारोगा रैंक के पदाधिकारियों में आत्महत्या का ग्राफ, कोई तबादला तो कोई मानसिक तनाव में देता है जान
दो सालों में बीसीसीआई की 1124 करोड़ की होगी कमाई
आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप दो साल कर रहेगा. पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, टाटा ग्रुप दोनों सालों के लिए बीसीसीआई को 670 करोड़ का भुगतान करेगा. वहीं टर्मिनेशन के तौर पर VIVO बीसीसीआई को 454 करोड़ देगी. इस तरह अगले दो सालों में बीसीसीआई की 1124 करोड़ की कमाई होगी. इसे भी पढ़े : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2022-one-seat-is-decided-in-jmm-congress/">राज्यसभाचुनाव 2022 : एक सीट पर जेएमएम-कांग्रेस में खटराग तय, दूसरे पर भाजपा के साथ आकंड़े!
VIVO की तुलना में 128 करोड़ ज्यादा देगी टाटा ग्रुप
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई को 2022 सीजन में 547 करोड़ और 2023 सीजन के लिए 577 करोड़ का फायदा होगा. जबकि VIVO 2022 में टाइटल स्पॉन्सर करने के लिए 484 करोड़ और 2023 के लिए 512 करोड़ देने की बात कही थी. इस तरह टाटा ग्रुप की एंट्री से बीसीसीआई को 128 करोड़ ज्यादा मिलेंगे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nabard-will-give-rs-1205-85-crore-loan-to-farmers-and-farmer-based-industries-in-the-district/">आदित्यपुर: नाबार्ड जिले में किसानों व किसान आधारित उद्योगों को देगा 1205.85 करोड़ रुपए ऋण
VIVO के साथ 2200 करोड़ में बीसीसीआई की हुई थी डील
आपको बता दें कि VIVO ने 2018-2022 के लिए 2200 करोड़ में डील की थी. लेकिन 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चाइनीज आर्मी के बीच हुई झड़प के बाद एक साल के लिए VIVO को हटा दिया गया था. उस समय ड्रीम-11 को यह स्पॉन्सरशिप मिली थी. इसे भी पढ़े : बढ़">https://lagatar.in/graph-suicide-among-the-inspector-rank-officers-is-increasing/">बढ़रहा दारोगा रैंक के पदाधिकारियों में आत्महत्या का ग्राफ, कोई तबादला तो कोई मानसिक तनाव में देता है जान
Leave a Comment